बलिया
बलिया उत्तर प्रदेश सरकार के महिला सशक्तिकरण अभियान को गति देते हुए जनपद बलिया में ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के द्वितीय चरण के तहत रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया उत्तर प्रदेश सरकार के महिला सशक्तिकरण अभियान को गति देते हुए जनपद बलिया में ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के द्वितीय चरण के तहत रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की महिला शक्ति टीमों ने स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुँचकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
चौपाल और पम्फलेट के जरिए संवाद
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला और अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीमों ने ग्राम, कस्बा और मोहल्लों में चौपाल आयोजित की। इस दौरान महिलाओं और छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और सुरक्षा संबंधी पम्फलेट वितरित किए गए।
सुरक्षा और स्वावलंबन का मंत्र
अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा के गुर और साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। महिलाओं को प्रेरित किया गया कि वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाएं और प्रशासन का सहयोग लें।
हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार
टीमों ने आपातकालीन समय में त्वरित सहायता के लिए 1090 (वुमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस सहायता) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) जैसे महत्वपूर्ण नंबरों का प्रचार-प्रसार किया। बलिया पुलिस के इस जमीनी जुड़ाव की स्थानीय जनता और प्रबुद्ध वर्ग ने सराहना की है।
महराजगंज : घर में बजने वाली थी शहनाई, चोरों ने बजा दिया बिगुल, जेवरात और नक़द लेकर फरार, खुद की सांत्वना के लिए पुलिसिया कार्रवाई अब आखिरी उम्मीद @Uppolice @maharajganjpol https://t.co/HOdy5FThja
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 29, 2026






















