बलिया
बलिया जनपद के अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत रेवती थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत रेवती थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मक्के की फसल को लेकर हुए विवाद में अपने पड़ोसी की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा लाठी भी बरामद कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
दिनांक 26 मार्च 2026 की रात को रेवती थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 03 में मक्के की फसल उखाड़ने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ था। आरोपी भृगुनाथ सिंह ने पुलिस को बताया कि मृतक राम पाण्डेय अक्सर शराब के नशे में उसे गाली-गलौज करते थे और उसके खेत से मक्के के पौधे उखाड़ देते थे। उस रात भी मक्का उखाड़ने से नाराज होकर भृगुनाथ ने लाठी से उन पर हमला कर दिया, जिससे आई गंभीर चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरेशी के नेतृत्व में थाना प्रभारी अनुपम जायसवाल ने टीम के साथ त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने रविवार सुबह करीब 9:10 बजे सीएचसी रेवती के पास से 68 वर्षीय अभियुक्त भृगुनाथ सिंह को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लाठी भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 105 और 352 बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
महराजगंज : घर में बजने वाली थी शहनाई, चोरों ने बजा दिया बिगुल, जेवरात और नक़द लेकर फरार, खुद की सांत्वना के लिए पुलिसिया कार्रवाई अब आखिरी उम्मीद @Uppolice @maharajganjpol https://t.co/HOdy5FThja
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 29, 2026













