बलिया: जिलाधिकारी की मौजूदगी में फेफना में हुई गेहूं की क्रॉप कटिंग, उपज का लिया जायजा

बलिया

बलिया प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की सीधी देखरेख में सदर तहसील के राजस्व ग्राम फेफना में गेहूं की क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया संपन्न हुई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की सीधी देखरेख में सदर तहसील के राजस्व ग्राम फेफना में गेहूं की क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस वैज्ञानिक विधि का मुख्य उद्देश्य फसल की औसत उपज का सटीक आकलन करना है, ताकि बीमित किसानों को फसल क्षति की स्थिति में पारदर्शी तरीके से उचित मुआवजा मिल सके।

डिजिटल तकनीक का उपयोग

किसान विकाऊ मौर्य के खेत में यह प्रक्रिया CCE Agri App के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन संचालित की गई। मानक के अनुसार, खेत में 10 मीटर का समबाहु त्रिभुज बनाकर फसल की कटाई की गई। कटाई के उपरांत अनाज का वजन किया गया, जिसमें कुल 15.09 किलोग्राम उत्पादन प्राप्त हुआ। जिलाधिकारी ने स्वयं पूरी प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को पारदर्शी डेटा फीडिंग के निर्देश दिए।

अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के दौरान अपर सांख्यिकीय अधिकारी मनीष कुमार जायसवाल, नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक विष्णु कुमार शुक्ल और लेखपाल विजयेन्द्र विक्रम उपस्थित रहे। साथ ही बीमा कंपनी के जिला समन्वयक प्रवीण पांडेय, तहसील समन्वयक बलवंत गुप्ता व अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। ग्राम प्रधान और स्थानीय किसानों ने भी प्रशासन की इस निष्पक्ष और तकनीकी प्रक्रिया की सराहना की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.