लखीमपुर खीरी: एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने किया निघासन कोतवाली का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

लखीमपुर खीरी

खीरी जनपद के कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक SP डॉ. ख्याति गर्ग ने रविवार को कोतवाली निघासन का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

खीरी जनपद के कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक SP डॉ. ख्याति गर्ग ने रविवार को कोतवाली निघासन का औचक निरीक्षण किया। कोतवाली पहुँचने पर पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया, जिसके पश्चात उन्होंने थाने की विभिन्न इकाइयों का बारीकी से अवलोकन किया।

व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यालय, मालखाना, हवालात और मैस सहित पूरे परिसर का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली को परखा। डॉ. ख्याति गर्ग ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अभिलेखों को अद्यतन रखा जाए और परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

फरियादियों को न्याय दिलाना प्राथमिकता

एसपी ने पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए और उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनमानस को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी शिवम कुमार, कोतवाली प्रभारी अवधराज सिंह सेंगर सहित सिंगाही, तिकुनिया और पढ़ुआ थानों के प्रभारी व समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.