बुलंदशहर
बुलंदशहर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गौतम बुद्ध नगर के जेवर में निर्मित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य लोकार्पण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार,
को गौतम बुद्ध नगर के जेवर में निर्मित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने अत्याधुनिक कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन और 40 एकड़ में बनने वाली मेंटेनेंस, रिपेयर व ओवरहॉल सुविधा का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश का प्रतीक
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह एयरपोर्ट केवल एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि “विकसित भारत” के संकल्प का नया अध्याय है। यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, अलीगढ़, मेरठ और आगरा जैसे जिलों के लिए विकास के द्वार खोलेगा। उन्होंने इसे मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी का बेहतरीन उदाहरण बताते हुए कहा कि यहाँ से न केवल विमान उड़ान भरेंगे, बल्कि यह प्रदेश की नई पहचान बनेगा।
आत्मनिर्भरता और रोजगार
प्रधानमंत्री ने बताया कि जेवर में बनने वाली MRO सुविधा देश को विमान रखरखाव के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगी, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। एयरपोर्ट का कार्गो हब प्रारंभिक चरण में 2.5 लाख मीट्रिक टन क्षमता के साथ शुरू होगा, जिसे भविष्य में 18 लाख मीट्रिक टन तक बढ़ाया जाएगा।
सीएम योगी ने जताया आभार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह एयरपोर्ट यूपी की अर्थव्यवस्था का ‘लॉन्च पैड’ साबित होगा। उन्होंने पेट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती के ऐतिहासिक निर्णय के लिए भी पीएम को धन्यवाद दिया। समारोह के अंत में पीएम मोदी की अपील पर हजारों लोगों ने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि का उत्सव मनाया।
महराजगंज : घर में बजने वाली थी शहनाई, चोरों ने बजा दिया बिगुल, जेवरात और नक़द लेकर फरार, खुद की सांत्वना के लिए पुलिसिया कार्रवाई अब आखिरी उम्मीद @Uppolice @maharajganjpol https://t.co/HOdy5FThja
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 29, 2026























