सिद्धार्थनगर: जमीनी विवाद में दो सगे भाइयों के बीच सड़क पर चले लात-घूंसे और चप्पल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के के ग्राम सभा विनका निवासी दो सगे भाइयों के बीच जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के के ग्राम सभा विनका निवासी दो सगे भाइयों के बीच जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। रविवार को परसा महापात्र स्थित पकड़ी पुल के पास दोनों भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो और चर्चा क्षेत्र में तेजी से फैल रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों भाई मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी रास्ते में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने सड़क पर ही एक-दूसरे पर लात-घूंसे और जूते-चप्पल चलाने शुरू कर दिए। इस हंगामे में एक पक्ष की पत्नी भी चप्पल चलाते नजर आई, जबकि दूसरे भाई की पत्नी बीच-बचाव करने की कोशिश करती दिखी।

स्थानीय राहगीरों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन विवाद शांत न होता देख 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24