देहरादून: राजधानी में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नशे में गाड़ी चलाने वाले 45 गिरफ्तार

देहरादून

देहरादून एसएसपी के कड़े निर्देश के बाद देहरादून पुलिस ने शहर भर में एक बड़ा सर्च और चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और संदिग्धों पर पुलिस का भारी एक्शन देखने को मिला।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


देहरादून एसएसपी के कड़े निर्देश के बाद देहरादून पुलिस ने शहर भर में एक बड़ा सर्च और चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और संदिग्धों पर पुलिस का भारी एक्शन देखने को मिला।

अभियान के दौरान पुलिस ने 1100 से अधिक वाहनों की सघन जांच की और 800 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की। इस दौरान सबसे बड़ी कार्रवाई ड्रंक एंड ड्राइव (शराब पीकर गाड़ी चलाने) के खिलाफ हुई, जिसमें 45 चालकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया है।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 116 संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। थाने में घंटों चले सत्यापन (वेरिफिकेशन) और कड़ी पूछताछ के बाद, भविष्य में संदिग्ध गतिविधियों में न पाए जाने की चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया गया। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि शहर की शांति और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

 

Voice Of News 24