बलिया: मुख्य विकास अधिकारी ने निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को किया सम्मानित

बलिया

बलिया जनपद के निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जनपद में शैक्षिक गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले परिषदीय विद्यालयों के लिए आज गौरवमयी दिन रहा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया जनपद के निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जनपद में शैक्षिक गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले परिषदीय विद्यालयों के लिए आज गौरवमयी दिन रहा। गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित ‘निपुण सम्मान समारोह’ में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 448 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

448 विद्यालय घोषित हुए ‘निपुण’

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान डीएलएड प्रशिक्षार्थियों द्वारा निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से कक्षा 1 व 2 के बच्चों का गहन आकलन किया गया था। इस पारदर्शी प्रक्रिया में खरे उतरे जनपद के 448 प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों को ‘निपुण विद्यालय’ का दर्जा मिला है। समारोह को संबोधित करते हुए सीडीओ ओजस्वी राज ने कहा कि शेष विद्यालयों को भी जल्द ही इस लक्ष्य को प्राप्त करना होगा और बच्चों के सर्वांगीण विकास से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

बुनियादी साक्षरता पर जोर

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप डीबीटी के माध्यम से बच्चों को ड्रेस, बैग और जूते-मोजे के लिए ₹1200 की धनराशि सीधे खातों में भेजी जा रही है ताकि शिक्षा निर्बाध रूप से चलती रहे। कार्यक्रम में डीआईओएस, जिला समन्वयक और राज्य संदर्भ दाता समूह के सदस्य आशुतोष कुमार सिंह तोमर सहित भारी संख्या में शिक्षक संघ के पदाधिकारी व शिक्षाविद उपस्थित रहे। इस दौरान अनुदेशक बम बहादुर द्वारा निर्मित सीडीओ का पोर्ट्रेट भी उन्हें भेंट किया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.