राजघाट: प्राथमिक विद्यालय में ‘नवारंम्य उत्सव’ की धूम, खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया दम

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजघाट स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को ‘नवारंम्य उत्सव’, बालिका अभिनंदन एवं स्कूल अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजघाट स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को ‘नवारंम्य उत्सव’, बालिका अभिनंदन एवं स्कूल अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी डिबाई, हेमलता वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में रोहित ने प्रथम, आकाश ने द्वितीय और माधव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 200 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में प्रवेश प्रथम, गौरी शर्मा द्वितीय और मीनाक्षी तृतीय स्थान पर रहीं।

मुख्य अतिथि ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या बबीता लोधी ने अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह, प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार गुप्ता, सोमेंद्र सिंह लोधी, सविता चौहान, संजय सोम, मोतीलाल और सुदेश कुमार सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन बालिका सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हुआ।

 

Voice Of News 24