महराजगंज: एसपी सोमेंद्र मीना ने किया श्यामदेउरवा थाने के नवनिर्मित मुख्य द्वार का उद्घाटन, व्यवस्थाओं को परखा

श्यामदेउरवा

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने आज बुधवार को थाना श्यामदेउरवा का विधिवत भ्रमण और निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने आज बुधवार को थाना श्यामदेउरवा का विधिवत भ्रमण और निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के नवनिर्मित मुख्य प्रवेश द्वार का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया।

उद्घाटन के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने थाने के विभिन्न पटलों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अपराध रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण रजिस्टरों की जांच की और लंबित प्रविष्टियों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। एसपी ने शस्त्रागार का भी अवलोकन किया, जहाँ उन्होंने हथियारों के उचित रखरखाव और उनकी क्रियाशीलता की स्थिति को देखा।

पुलिसकर्मियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए एसपी सोमेंद्र मीना ने मेस (भोजनशाला) का निरीक्षण किया और वहां बन रहे भोजन की गुणवत्ता को स्वयं परखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जवानों को पौष्टिक और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाए।

इसके साथ ही थाना परिसर, कार्यालय और पुलिस बैरकों में उच्च स्तरीय साफ-सफाई बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन बनाए रखने और जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के प्रति प्रेरित किया।

 

Voice Of News 24