बागपत: शौकत अली के एनकाउंटर वाले बयान पर साध्वी प्राची का पलटवार, आतंकी कनेक्शन की जांच की मांग

बागपत

बागपत जनपद में एआईएमआईएम (AIMIM) नेता शौकत अली द्वारा दिए गए एनकाउंटर संबंधी विवादित बयान पर हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद में एआईएमआईएम (AIMIM) नेता शौकत अली द्वारा दिए गए एनकाउंटर संबंधी विवादित बयान पर हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बागपत में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने शौकत अली पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके आतंकवादी संगठनों से संबंध होने की आशंका जताई और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

साध्वी प्राची ने कहा कि शौकत अली के बयान देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा हो सकते हैं। उन्होंने भारत सरकार और सुरक्षा एजेंसियों से आग्रह किया कि शौकत अली की गतिविधियों और उनके बयानों की गहनता से जांच की जाए। साध्वी ने आरोप लगाया कि यह सब ओवैसी के इशारे पर हो रहा है और ऐसे लोग देश में गृह युद्ध जैसी स्थिति पैदा कर राष्ट्र को तोड़ना चाहते हैं।

साध्वी प्राची ने पुराने बयानों का हवाला देते हुए कहा पहले ओवैसी ने 15 मिनट के लिए पुलिस हटाने की बात कही थी और अब शौकत अली 11 विधायकों के दम पर एनकाउंटर करने की बात कर रहे हैं। यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है।इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने बटला हाउस कांड का जिक्र करते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने आतंकवादियों की मौत पर आंसू बहाए थे इसलिए राहुल गांधी को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

साध्वी प्राची ने अपनी मांग को दोहराते हुए कहा कि शौकत अली जैसे नेताओं के ‘पॉइंटों’ वाले बयान सीधे तौर पर कानून-व्यवस्था को चुनौती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और गृह मंत्रालय से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने और कठोर कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है। उनके इस बयान के बाद क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Voice Of News 24