सिद्धार्थनगर: भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर बांसी में भव्य गोष्ठी, विधायक जय प्रताप सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां

बांसी

सिद्धार्थनगर जनपद में उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के सफल 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नगर के एक मैरिज हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के सफल 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नगर के एक मैरिज हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बांसी, मिठवल और खेसरहा ब्लॉक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक जय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

दोपहर 1:00 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए। इनमें बाल विकास, पंचायती राज, संजीवनी स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री सूर्य घर, आयुष, ग्रामीण ऊर्जा मिशन, लोक निर्माण विभाग, उद्यान और बेसिक शिक्षा विभाग प्रमुख रहे। विधायक जय प्रताप सिंह ने सभी स्टालों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया और अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।

विधायक जय प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में सरकार की चतुर्मुखी विकास योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में भारी परिवर्तन हुआ है। आज एक्सप्रेस-वे और सड़कों का जाल बिछ चुका है, जिससे भारी संख्या में निवेशक आ रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि सरकारी योजनाओं का पैसा अब सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुँच रहा है।

वहीं, जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि 2017 के बाद की समीक्षा की जाए तो स्पष्ट है कि भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभार्थियों को सम्मान निधि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, सीडीओ बलराम सिंह, एसडीएम निखिल चक्रवर्ती, सीओ शुभेंदु सिंह, खंड विकास अधिकारी बांसी कृतिका अवस्थी, सीएमओ रजत चौरसिया, पीडब्ल्यूडी के बीबी सिंह और कोतवाल राम नरायन दूबे सहित भारी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही भाजपा नेता सौरभ पाण्डेय, अमित सिंह, अजय राय और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.