बुलंदशहर: चैत्र नवरात्रि मेले में भीषण हादसा, बस से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलोन गांव में आयोजित चैत्र नवरात्रि मेले में बुधवार की सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलोन गांव में आयोजित चैत्र नवरात्रि मेले में बुधवार की सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया। मेले की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब एक अनियंत्रित बस ने 35 वर्षीय महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

तड़के 5 बजे हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार तड़के करीब 5 बजे मंगल बाजार बाग क्षेत्र में हुआ। मृतका की पहचान फिरोजाबाद जनपद के मिर्जानगर निवासी सीमा (पत्नी मिठू लाल) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सीमा शौच के लिए खड़ी बसों के पीछे गई थीं, तभी एक बस चालक ने लापरवाही से वाहन को रिवर्स कर दिया। सीमा बस के पिछले पहिए की चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही सांसें थम गईं।

पुलिस ने बस और चालक को लिया हिरासत में

घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही नरोरा थाना प्रभारी गंगा प्रसाद आर्य और बैलोन चौकी इंचार्ज दिलीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस और उसके चालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया है।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इस दुखद घटना से मृतक महिला के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और मेले में आने वाले श्रद्धालु भी सहमे हुए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.