रामघाट: अभिषेक शर्मा के नए बिल्डिंग मैटेरियल प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के रामघाट क्षेत्र में व्यापार और सेवा की नई शुरुआत करते हुए युवा सामाजिक कार्यकर्ता एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड संयोजक अभिषेक शर्मा ने अपने नए बिल्डिंग मैटेरियल प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के रामघाट क्षेत्र में व्यापार और सेवा की नई शुरुआत करते हुए युवा सामाजिक कार्यकर्ता एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड संयोजक अभिषेक शर्मा ने अपने नए बिल्डिंग मैटेरियल प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों और शुभचिंतकों की भारी उपस्थिति रही।

प्रतिष्ठान का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक महामंडलेश्वर सुरेंद्रानंद गिरी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह के दौरान “ॐ नमो नारायण” और “राधे कृष्णा” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महाराज ने अभिषेक शर्मा को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और व्यापार की उन्नति की मंगलकामना की।

इस मौके पर अभिषेक शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों को उच्च गुणवत्ता वाली निर्माण सामग्री उचित और पारदर्शी दरों पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि ग्राहकों की संतुष्टि और भरोसा ही उनके संस्थान की पहली प्राथमिकता होगी।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी खास बना दिया। क्षेत्र के लोगों ने इस नई शुरुआत को रामघाट के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.