महराजगंज: पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, मेधावियों को मिली ट्रॉफी

परतावल

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल स्थित पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल स्थित पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के संरक्षक धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम और अनुशासन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया तथा अभिभावकों से बच्चों के मार्गदर्शन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। विद्यालय की प्रबंधक जयंती त्रिपाठी ने शिक्षकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पठन-पाठन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है और इसी लक्ष्य को लेकर विद्यालय निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन मृत्युंजय उपाध्याय नवल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी कक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी प्रदान कर मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक डाक्टर दीनबंधु शुक्ल, विज्ञान संकाय प्रभारी आनन्द सोनी, खेल अध्यापक नवी आलम, परमेंद्र वर्मा, अजय कुमार सैनी, रजत त्रिपाठी, सोनू विश्वकर्मा, ज्योति श्रीवास्तव, प्रीति सिंह, अनीता त्रिपाठी, सरिता उपाध्याय, बेबी सिंह, आंचल, काजल, आलोक उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, महेन्द्र यादव सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावकगण मौजूद रहे। समारोह का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.