महराजगंज: ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ में अनन्या बनीं एक दिन की डीएम, फरियादियों की सुनीं समस्याएं; अनुपस्थित अधिकारियों पर गिरी गाज

महराजगंज

महराजगंज जनपद के तहसील निचलौल में सोमवार, 23 मार्च 2026 को जिलाधिकारी  सन्तोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना की अध्यक्षता में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के तहसील निचलौल में सोमवार, 23 मार्च 2026 को जिलाधिकारी  सन्तोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना की अध्यक्षता में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस बार का समाधान दिवस बेहद खास रहा, जहाँ ‘मिशन शक्ति 5.0’ के अंतर्गत नारी सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल देखने को मिली।

कस्तूरबा की छात्रा अनन्या दूबे बनीं ‘एक दिन की कलेक्टर’

जिलाधिकारी महोदय ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (कक्षा 8) की मेधावी छात्रा अनन्या दूबे को आज एक दिन के लिए जिलाधिकारी मनोनीत किया। अनन्या ने न केवल डीएम की कुर्सी संभाली, बल्कि जनसुनवाई के दौरान आए मामलों की गंभीरता से सुनवाई की और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश भी दिए। अनन्या ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, “डीएम की कुर्सी पर बैठकर बहुत अच्छा लगा। मैंने प्रशासनिक कार्यों की बारीकियों को नजदीक से सीखा है, जिससे मुझे भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।”

130 में से 12 मामलों का मौके पर निस्तारण

समाधान दिवस में कुल 130 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 12 का निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों के लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से शिकायतों का निपटारा सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की हिदायत दी।

लापरवाह अधिकारियों को नोटिस, अनुपस्थिति पर नाराजगी

जनसुनवाई से नदारद रहने वाले अधिकारियों के प्रति जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने उप कृषि निदेशक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, पीओ डूडा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य और सहायक निदेशक रेशम के अनुपस्थित रहने पर गहरी नाराजगी जताई और उन्हें स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में लापरवाही कतई स्वीकार्य नहीं होगी।

प्रशासनिक अमला रहा मौजूद

इस अवसर पर एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता, तहसीलदार अमित सिंह, सीओ बसंत सिंह, डीडीओ बी.एन. कन्नौजिया और बीडीओ शमा सिंह सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.