औरैया: एडीजी और डीआईजी ने कोतवाली में नवनिर्मित भोजनालय का किया उद्घाटन,अधीनस्थों को खुद परोसा भोजन

औरैया

औरैया जनपद औरैया के थाना कोतवाली परिसर में आज सोमवार को पुलिस विभाग की ओर से एक विशेष और आत्मीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद औरैया के थाना कोतवाली परिसर में आज सोमवार को पुलिस विभाग की ओर से एक विशेष और आत्मीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के जनपद भ्रमण के दौरान नवनिर्मित पुलिस भोजनालय का लोकार्पण किया गया।

आधुनिक भोजनालय का फीता काटकर किया उद्घाटन

एडीजी कानपुर जोन, डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र और पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती ने संयुक्त रूप से कोतवाली परिसर में नवनिर्मित भोजनालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात अधिकारियों ने भोजनालय का सूक्ष्म निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं व साफ-सफाई की प्रशंसा की। अधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक और स्वच्छ भोजन प्राथमिक आवश्यकता है।

‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम: अधिकारियों ने परोसा भोजन

भोजनालय के उद्घाटन के उपलक्ष्य में खाना का विशेष आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अनुशासन और सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली। एडीजी, डीआईजी और एसपी औरैया ने स्वयं अपने हाथों से अधीनस्थ पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों को बड़े ही प्रेम-भाव के साथ भोजन परोसा।

अधीनस्थों का बढ़ा मनोबल

वरिष्ठ अधिकारियों को अपने बीच पाकर और उनके हाथों से भोजन प्राप्त कर पुलिसकर्मियों के चेहरे पर मुस्कान और उत्साह देखा गया। इस दौरान एडीजी ने पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी कार्यशैली और समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। अधिकारियों ने संदेश दिया कि पुलिस विभाग एक परिवार की तरह है और आपसी तालमेल व सम्मान ही विभाग की असली ताकत है।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा सहित जनपद के अन्य क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24