महराजगंज
महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई एक किशोरी को पुलिस ने गुरुवार को सकुशल बरामद कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई एक किशोरी को पुलिस ने गुरुवार को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसारबताते चले की थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी बीते सोमवार की रात करीब आठ बजे घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो मंगलवार को पुलिस में लिखित तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धरमपुर निवासी कन्हैया कन्नौजिया के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।
घटना के चार दिन बाद चौक पुलिस की सक्रियता के चलते किशोरी को बरामद करने में सफलता मिली। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि किशोरी को बरामद कर नियमानुसार वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामले में नामजद आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।
महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धोतियहवा (बनिया टोला) में 30 वर्षीय युवक हरिप्रकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला गरमाता जा रहा है। घटना के चार दिन बाद, क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम और थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव के @Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/mXXPK2zm08
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 19, 2026

















