धानी बाजार: भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नीतेश मिश्र का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

धानी बाजार

महराजगंज जनपद में भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार और मजबूती के क्रम में नीतेश मिश्र को धानी मंडल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार और मजबूती के क्रम में नीतेश मिश्र को धानी मंडल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर ग्राम पंचायत सिकंदरा जीतपुर निवासी नीतेश मिश्र को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस घोषणा के बाद से ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

 

बुधवार को धानी स्थित पार्टी कार्यालय और मुख्य चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नीतेश मिश्र ने शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा, “पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताते हुए यह जिम्मेदारी दी है, उसका मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करूँगा। संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत बनाना मेरी प्राथमिकता होगी।”

स्वागत समारोह के दौरान प्रमुख रूप से छट्ठू सिंह, योगेन्द्र तिवारी, सुनील सिंह, शैलेन्द्र सिंह, प्रेम वरुण, पियूष मणि त्रिपाठी, अनूप मिश्र, उमेश तिवारी, अयोध्या साहनी सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Voice Of News 24