बुलंदशहर: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान

बुलंदशहर

बुलंदशहर चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के शुभारंभ पर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना के ग्राम बेहड़िया हरिद्वारपुर स्थित गंगा घाट पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के शुभारंभ पर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना के ग्राम बेहड़िया हरिद्वारपुर स्थित गंगा घाट पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नवरात्रि के प्रथम दिन तड़के से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

गंगा घाट के किनारे स्थित कुरुक्षेत्र आश्रम के समीप सुबह से ही भक्तों की भारी चहल-पहल बनी रही। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के पश्चात विधि-विधान से हवन-पूजन किया और माता के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए।

व्यवस्थाओं की कमान संभालते हुए ग्राम प्रधान भानु जी ने घाट पर साफ-सफाई और सुचारू आवागमन सुनिश्चित कराया, जिससे किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। सेवा कार्यों में यकल सिंह, रामवीर सिंह, टिकम सिंह, पूर्व प्रधान गंगा प्रसाद जी और दयाल जी सहित अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्थानीय निवासियों के अनुसार, चैत्र नवरात्रि में गंगा स्नान की विशेष धार्मिक मान्यता है, जिसके चलते यहाँ प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.