बलिया: संचारी रोग अभियान को लेकर टास्क फोर्स गठित, डीएम की लापरवाह अस्पतालों को सीज करने की चेतावनी

बलिया

बलिया जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और संचारी रोगों पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और संचारी रोगों पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में ‘संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान’ की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण और 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) को अभियान की सफलता के लिए तत्काल टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निजी अस्पतालों की अवैध कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि सभी अस्पतालों के पंजीकरण की सघन जांच की जाए और अनियमितता मिलने पर उन्हें तुरंत सीज किया जाए। सरकारी अस्पतालों के लिए उन्होंने सख्त हिदायत दी कि मरीजों को अनावश्यक रेफर न किया जाए और न ही बाहर की दवाएं लिखी जाएं। अस्पतालों में 24 घंटे स्टाफ की उपस्थिति अनिवार्य सुनिश्चित करने को कहा गया है।

अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने बैठक से नदारद रहे दिव्यांग कल्याण विभाग, खाद्य सुरक्षा और उद्यान अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों और बीडीओ को ब्लॉक स्तर पर जागरूकता फैलाने तथा 25 मार्च तक नगर पालिका स्तर पर सफाई कर्मियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने का माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.