बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के गांव में स्थित प्राचीन मां शेरावाली मंदिर में भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के गांव में स्थित प्राचीन मां शेरावाली मंदिर में भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का वातावरण बना हुआ है।
ग्राम प्रधान राजपाल सिंह ने बताया कि भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर में पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। वहीं, पूर्व प्रधान राहुल प्रधान ने मंदिर की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है और क्षेत्रवासियों की इसमें अटूट आस्था है। दूर-दराज के गांवों से लोग यहाँ माता के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं।
मंदिर के महंत पंडित रविंद्र कुमार के सानिध्य में नवरात्रि के दौरान विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न कराए जा रहे हैं। व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में कुलदीप शर्मा (मास्टर जी), अरविंद शर्मा, बादशाह चौधरी, अर्जुन सिंह और योगेश चौहान सहित अन्य ग्रामीण सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। माता के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान है, जिससे गांव में एकता और सात्विक ऊर्जा का संचार हो रहा है।
बुलंदशहर: एसएसपी ने 15 नई अत्याधुनिक पीआरवी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवानाhttps://t.co/s2CEEnEABl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 19, 2026


















