सिद्धार्थनगर: पलटा देवी मंदिर में विधायक और डीएम ने की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं के बीच बांटे फल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आज जनपद के प्रसिद्ध पलटा देवी मंदिर में भक्ति और सेवा का अनुपम संगम देखने को मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आज जनपद के प्रसिद्ध पलटा देवी मंदिर में भक्ति और सेवा का अनुपम संगम देखने को मिला। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा और जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने मंदिर पहुंचकर आदिशक्ति मां दुर्गा के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना की और जनपदवासियों की सुख-समृद्धि व उन्नति की कामना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। पूजन के पश्चात विधायक विनय वर्मा ने कहा कि नवरात्रि का पर्व समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव की प्रेरणा देता है। वहीं, जिलाधिकारी ने कहा कि यह पर्व हमें शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। पूजन के उपरांत विधायक और जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में मौजूद बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग श्रद्धालुओं के बीच फल वितरित किए।

प्रशासनिक व्यवस्थाओं के निर्देश

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को मंदिर परिसर में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नवरात्रि के दौरान आने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी (SDM) शोहरतगढ़ विवेकानन्द राय, खण्ड विकास अधिकारी बृृजभूषण तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.