चंदौली: गुब्बारे में गैस भरते समय फटा सिलेंडर, मची अफरा-तफरी; दो गंभीर रूप से घायल

चंदौली

चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आज एक भीषण हादसे में गुब्बारे में गैस भरते समय सिलेंडर फट गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आज एक भीषण हादसे में गुब्बारे में गैस भरते समय सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि इलाके में दहशत फैल गई और आसपास के लोग सहम गए। इस हादसे में गुब्बारे वाले सहित एक प्रिंटिंग प्रेस संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका बीच सड़क पर उस वक्त हुआ जब गुब्बारे वाला सिलेंडर से गैस भर रहा था। विस्फोट के कारण सिलेंडर के टुकड़े कई मीटर दूर तक जा गिरे। इस दौरान पास की एक दुकान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं सड़क पर खड़ी कई बाइकें भी सिलेंडर के टुकड़ों की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गईं।

घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस अब इस बात की जाँच कर रही है कि सिलेंडर में गैस भरने के दौरान मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। इस घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करने वालों के खतरों को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]