बुलंदशहर: दानपुर में चैत्र नवरात्रि का भव्य शुभारंभ, पालकी पर सवार होकर आईं मां शैलपुत्री

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक सहित ग्रामीण अंचलों में आज गुरुवार से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक सहित ग्रामीण अंचलों में आज गुरुवार से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हो गया है। नवरात्रि के प्रथम दिन भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप ‘मां शैलपुत्री’ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण इन्हें शैलपुत्री कहा जाता है, जिनके पूजन से अनंत शक्तियों की प्राप्ति होती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस वर्ष नवरात्रि का आरंभ गुरुवार से होने के कारण जगतजननी मां दुर्गा का आगमन ‘पालकी’ पर हुआ है। शास्त्रों में पालकी की सवारी को मिश्रित फल देने वाला माना जाता है, जबकि मां का प्रस्थान ‘हाथी’ पर होगा। दानपुर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहाँ साधकों ने मूलाधार चक्र में मन स्थित कर मां की उपासना की।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, पूर्व जन्म में सती रूप में रहने वाली मां ने अगले जन्म में हेमवती और पार्वती के रूप में जन्म लेकर देवताओं का गर्व भंजन किया था। नवरात्रि के नौ दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के मंदिरों में सुरक्षा और साफ-सफाई के विशेष प्रबंध किए गए हैं। प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ ही समूचा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आ रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.