महराजगंज: मनोनीत सभासद की सूची में बड़ी गड़बड़ी, ससुर का नाम दर्ज होने से विवाद

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा नगरपालिका में मनोनीत सभासदों की सूची जारी होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा नगरपालिका में मनोनीत सभासदों की सूची जारी होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा की ओर से मनोनीत सभासद रीता देवी के आधिकारिक दस्तावेजों में उनके पति के स्थान पर स्वर्गीय ससुर, राजकिशोर पांडेय का नाम अंकित पाया गया है। शासन द्वारा जारी इस सूची में वार्ड संख्या का भी उल्लेख नहीं है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

हैरानी की बात यह है कि मनोनयन के बाद रीता देवी के पति ने सोशल मीडिया पर जीत का जश्न मनाया, लेकिन कागजी विसंगति ने मामले को संदिग्ध बना दिया है। इसके अतिरिक्त, रीता देवी पर ‘लाभ के पद’ से जुड़े गंभीर आरोप भी लग रहे हैं। चर्चा है कि उनके नाम पर गुरली रमगढ़वा में देशी शराब की दुकान और बीजापार में सरकारी राशन की दुकान आवंटित है।

एक ही व्यक्ति को कई सरकारी योजनाओं और पदों का लाभ मिलना नियमों के विरुद्ध माना जा रहा है। अब स्थानीय स्तर पर इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज हो गई है।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]