बुलंदशहर: भीमपुर दुराया के बाजारों में होली की भारी रौनक; रंगों और पिचकारियों की दुकानों पर उमड़ी ग्राहकों की भीड़

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत भीमपुर दुराया में होली के महापर्व को लेकर बाजारों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत भीमपुर दुराया में होली के महापर्व को लेकर बाजारों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। त्योहार नजदीक आते ही बाजार पूरी तरह से रंगों और गुलाल से सराबोर हो गए हैं, जहाँ सुबह से ही खरीदारों की भारी आवाजाही शुरू हो जाती है।

बाजारों में दिखा जबरदस्त उत्साह

क्षेत्र के दुकानदारों का कहना है कि इस बार होली को लेकर आमजन और विशेषकर बच्चों में खासा उत्साह है। दुकानों पर रंग-बिरंगी पिचकारियां, मुखौटे और हर्बल गुलाल की विशेष मांग बनी हुई है। व्यापारियों के अनुसार, बाजार में खरीदारी का दौर देर शाम तक जारी रहता है, जिससे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

व्यापारियों के खिले चेहरे

स्थानीय दुकानदार रामकिशन, राजेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, हरप्रसाद सिंह, हरसिंग, खिलाड़ी सिंह और रामसर लोधी सहित अन्य व्यापारियों ने बताया कि इस बार बिक्री की रफ्तार काफी अच्छी है। पिछले वर्षों की तुलना में ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। व्यापारियों को पूरी उम्मीद है कि होली के मुख्य दिन तक बाजार में यह रौनक और तेजी से बढ़ेगी।

 

Voice Of News 24