बिधूना सिविल कोर्ट में वकीलों ने खेली होली, एकता और भाईचारे की पेश की मिसाल

औरैया

औरैया जनपद की बिधूना तहसील स्थित सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार को होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तहसील के समस्त अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद की बिधूना तहसील स्थित सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार को होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तहसील के समस्त अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

न्यायालय परिसर में आयोजित इस होली मिलन समारोह में वकीलों की एकजुटता देखते ही बनी। अधिवक्ताओं ने यह साबित कर दिया कि कानूनी कार्यवाहियों के बीच भी वे एक परिवार की तरह संगठित हैं। वकीलों के इस सौहार्दपूर्ण आयोजन की क्षेत्र में काफी सराहना की जा रही है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सह-अध्यक्ष उपेन्द्र तिवारी, महामंत्री मनमोहन शाक्य, प्राची सिंह भदौरिया, सुनील चौहान, अनुपमा सेंगर, आशुतोष सिंह सेंगर, गौरव, अमित और प्रशांत सहित न्यायालय के समस्त वकील मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और लोक-कल्याण की कामना की।

 

Voice Of News 24