सिकरारा: राहुल महाविद्यालय में एनएसएस शिविर का भव्य समापन, ‘मैं नहीं तुम’ के संकल्प के साथ विदा हुए स्वयंसेवक

जौनपुर

जौनपुर जनपद के क्षेत्र के कलवारी स्थित राहुल महाविद्यालय में संचालित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर का बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के क्षेत्र के कलवारी स्थित राहुल महाविद्यालय में संचालित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर का बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। इस सात दिवसीय आयोजन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को देशप्रेम, समाज सेवा और आपसी सौहार्द का महत्ता समझाई गई।

मुख्य अतिथि, राष्ट्रपति पुरस्कृत सेवानिवृत्त शिक्षक लल्लन उपाध्याय ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का स्मरण कराते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे ‘उठो, जागो और तब तक न रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए’ के मंत्र को आत्मसात करें। उन्होंने जोर दिया कि शिविर में सीखी गई सेवा और समर्पण की भावना को वास्तविक जीवन में उतारना ही इसकी असली सार्थकता है।

विशिष्ट अतिथि सूर्य प्रकाश सिंह ने ‘मैं नहीं तुम’ के सिद्धांत पर प्रकाश डालते हुए इसे जीवन जीने की कला बताया। कार्यक्रम का आगाज़ मां सरस्वती के पूजन से हुआ, जिसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना, देश गान और दहेज कुप्रथा पर आधारित मार्मिक एकांकी प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समापन सत्र की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राम जी सिंह ने की और संचालन वर्षा यादव ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र यादव और प्रबंधक डॉ. आशीष सिंह सहित समस्त महाविद्यालय परिवार और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

Voice Of News24