सिद्धार्थनगर: अकीदत और एहतराम के साथ संपन्न हुआ हजरत बदरे मिल्लत का सालाना उर्स

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के खुनियांव ब्लॉक के बढ़या में हजरत मौलाना बदरूद्दीन बदरे मिल्लत का सालाना उर्स बुधवार रात पूरी अकीदत के साथ संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के खुनियांव ब्लॉक के बढ़या में हजरत मौलाना बदरूद्दीन बदरे मिल्लत का सालाना उर्स बुधवार रात पूरी अकीदत के साथ संपन्न हुआ। रमजान के मुकद्दस महीने में आयोजित इस उर्स में जिले के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों और पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में जायरीन शामिल हुए।

 

कार्यक्रम का आगाज सात रमजान की रात कुरआन ख्वानी और नात-ए-पाक से हुआ। नमाज-ए-ईशा और तरावीह के बाद उलेमा-ए-कराम ने मंच से इंसानियत, भाईचारे और नेक राह पर चलने की तकरीरें कीं। अकीदतमंदों ने मजार शरीफ पर हाजिरी दी और फातिहा पढ़कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।

सज्जादा नशीन मौलाना नूरानी शाह की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में सुरक्षा और मेहमाननवाजी के पुख्ता इंतजाम रहे। इस मौके पर बराऊ शरीफ के मौलाना गुलाम अब्दुल कादरी अल्वी समेत मौलाना सैयद अफरोज, मौलाना जमालुद्दीन और अन्य गणमान्य उलेमा मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि हजरत बदरे मिल्लत का जीवन हमेशा बुराइयों से दूर रहने और मानवता की सेवा का संदेश देता रहा है।

 

Voice Of News24