बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के खुर्जा में बुधवार को न्यायिक कार्य के दौरान उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब खुर्जा बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने SDM प्रतीक्षा पाण्डेय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा में बुधवार को न्यायिक कार्य के दौरान उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब खुर्जा बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने SDM प्रतीक्षा पाण्डेय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने एकत्रित होकर कचहरी मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया और SDM के खिलाफ जमकर ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।
क्या है पूरा विवाद?
खुर्जा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह छोकर का आरोप है कि वे धारा 116 की एक फाइल के संबंध में कार्यवश SDM कोर्ट गए थे। आरोप है कि वहां तैनात उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा पाण्डेय ने उनके साथ अभद्रता की और उन्हें जेल भेजने की धमकी दी।
अधिवक्ताओं की मांग: “कोर्ट में आकर मांगें माफी”
बार अध्यक्ष के साथ हुए इस व्यवहार से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तत्काल कार्य बहिष्कार कर दिया और सड़क पर उतर आए। गुस्साए वकीलों की स्पष्ट मांग है कि:
SDM खुर्जा स्वयं कोर्ट परिसर में आकर अधिवक्ताओं से माफी मांगें।
जब तक माफी नहीं मांगी जाती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
यातायात ठप, कोतवाली क्षेत्र में तनाव
खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के कचहरी मार्ग पर लगे इस जाम के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। मौके पर पुलिस प्रशासन अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन अधिवक्ता अपनी मांग पर अडिग हैं।
महराजगंज: मिशन शक्ति 5.0 के तहत बरगदवा में गूँजा सुरक्षा का मंत्र, महिलाओं को किया जागरूकhttps://t.co/5jzwHrlHxs
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 25, 2026





















