गुलावठी पुलिस का बड़ा खुलासा: धार्मिक झंडे की आड़ में कॉपर कॉइल चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर से कॉपर कॉइल चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर से कॉपर कॉइल चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 8 लाख रुपये कीमत का चोरी किया गया कॉपर कॉइल बरामद किया है, जिसे आरोपी दिल्ली में खपाने की योजना बना रहे थे।

धार्मिक प्रतीक का लेते थे सहारा

गिरोह की कार्यप्रणाली बेहद शातिर थी। पुलिस चेकिंग से बचने के लिए आरोपी अपनी ओरा गाड़ी पर धार्मिक झंडा लगाकर चलते थे, ताकि किसी को उन पर संदेह न हो। हालांकि, मिट्ठेपुर चौकी के पास पुलिस की सतर्कता के चलते यह गिरोह धरा गया।

अपराध का लंबा इतिहास

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का सरगना सुभाष (निवासी असावर, गुलावठी) साल 2021 से ही ट्रांसफॉर्मर चोरी की वारदातों में लिप्त है। वह अपने साथियों हसीन (निवासी दौराला, मेरठ) और अमन (निवासी नई बस्ती, गाजियाबाद) के साथ मिलकर वेस्ट यूपी के विभिन्न जिलों में दर्जनों वारदातों को अंजाम दे चुका है।

 

Voice Of News24