सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश जिला कारागार की सुरक्षा और बंदियों की निगरानी व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश जिला कारागार की सुरक्षा और बंदियों की निगरानी व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार, 25 फरवरी को जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) ने संयुक्त रूप से जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बैरकों, भोजनालय और सुरक्षा उपकरणों की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने जेल अधीक्षक सचिन वर्मा को निर्देशित किया कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जेल में प्रवेश करने वाली हर सामग्री की सघन जांच और नए बंदियों के अनिवार्य चिकित्सकीय परीक्षण पर जोर दिया। वहीं, एसपी ने बंदियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और संदिग्ध मामलों की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए।

जेल अधीक्षक ने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि परिसर में नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन के इस कड़े रुख से जेल महकमे में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अनुशासन और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा।
महराजगंज: मिशन शक्ति 5.0 के तहत बरगदवा में गूँजा सुरक्षा का मंत्र, महिलाओं को किया जागरूकhttps://t.co/5jzwHrlHxs
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 25, 2026





















