शोहरतगढ़: कड़ी सुरक्षा और कोविड नियमों के बीच यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, विज्ञान के पेपर में 50 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की वर्ष 2026 की परीक्षाएं बुधवार, 25 फरवरी से शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गईं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की वर्ष 2026 की परीक्षाएं बुधवार, 25 फरवरी से शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गईं। नगर के प्रमुख केंद्रों पर हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए छात्रों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रवेश दिया गया।

केंद्रवार उपस्थिति का विवरण

शिवपति इंटर कॉलेज: केंद्र व्यवस्थापक रामविलास यादव ने बताया कि यहाँ हाईस्कूल विज्ञान में कुल 745 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 38 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान स्टैटिक मजिस्ट्रेट उदय कुमार पटेल और सह-केंद्र व्यवस्थापक विनय विकास श्रीवास्तव सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे।

सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज: यहाँ कुल पंजीकृत 530 परीक्षार्थियों (196 बालक, 334 बालिकाएं) में से 12 परीक्षार्थी (6 बालक, 6 बालिकाएं) अनुपस्थित रहे। केंद्र व्यवस्थापक अंजू मिश्रा और स्टैटिक मजिस्ट्रेट सुनील कुमार चौधरी की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई।

प्रशासनिक मुस्तैदी और सराहना

परीक्षा केंद्रों पर नकल विहीन वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों और आंतरिक सचल दस्तों का कड़ा पहरा रहा। शिक्षाविद इमरान हुसैन ने सुचारु परीक्षा संचालन की सराहना करते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था की मजबूती बताया। विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद शिक्षा विभाग ने राहत की सांस ली है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.