सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों का आक्रोश थमता नजर नहीं आ रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों का आक्रोश थमता नजर नहीं आ रहा है। खेसरहा विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों ने लगातार तीसरे दिन बांह पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया और सरकार के इस निर्णय को अपने अनुभव के साथ अन्याय करार दिया।

26 फरवरी को कलेक्ट्रेट कूच की तैयारी
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष इंद्रसेन सिंह ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन पिछले तीन दिनों से शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। उन्होंने ऐलान किया कि 26 फरवरी को जिले भर के शिक्षक बीएसए ग्राउंड में एकत्रित होंगे, जहाँ से पैदल मार्च निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचेंगे और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे।

अनुभव बनाम नई योग्यता का विवाद
शिक्षक नीरज मिश्रा ने तर्क दिया कि 2011 से पूर्व जो योग्यता निर्धारित थी, उसी के आधार पर उनकी नियुक्तियां हुई थीं। अब इतने वर्षों के सेवा अनुभव के बाद नई योग्यता थोपना तर्कसंगत नहीं है। शिक्षकों की मांग है कि पुराने शिक्षकों को उनके अनुभव के आधार पर इस परीक्षा से छूट मिलनी चाहिए।
शिक्षकों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया, तो वे दिल्ली कूच कर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।
महराजगंज: मिशन शक्ति 5.0 के तहत बरगदवा में गूँजा सुरक्षा का मंत्र, महिलाओं को किया जागरूकhttps://t.co/5jzwHrlHxs
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 25, 2026





















