सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र से वरिष्ठ सांसद जगदम्बिका पाल को एक और महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र से वरिष्ठ सांसद जगदम्बिका पाल को एक और महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोकसभा सचिवालय ने 18वीं लोकसभा के लिए उन्हें भारत-मॉरीशस संसदीय मैत्री समूह का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
23 फरवरी 2026 को जारी हुआ आधिकारिक पत्र
लोकसभा सचिवालय की सम्मेलन एवं प्रोटोकॉल शाखा द्वारा 23 फरवरी 2026 को जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से इस नियुक्ति की पुष्टि की गई है। लोकसभा अध्यक्ष की अनुशंसा पर गठित इस समूह का मुख्य उद्देश्य भारत और मॉरीशस की संसदों के बीच संवाद को बढ़ावा देना और संसदीय प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान के जरिए द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।
अनुभव को मिला सम्मान
सांसद जगदम्बिका पाल एक अनुभवी जनप्रतिनिधि हैं और पूर्व में कई महत्वपूर्ण संसदीय समितियों का हिस्सा रह चुके हैं। उनके व्यापक राजनीतिक अनुभव और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश के प्रभावी प्रतिनिधित्व को देखते हुए उन्हें इस अहम पद के लिए चुना गया है।
इस नियुक्ति से दोनों देशों के बीच संसदीय सहयोग, सांस्कृतिक जुड़ाव और कूटनीतिक संबंधों के और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। जगदम्बिका पाल की इस नई उपलब्धि पर उनके संसदीय क्षेत्र डुमरियागंज और समर्थकों में खुशी की लहर है।
महराजगंज: काल बनी सड़क किनारे खड़ी धान लदी ट्राली, सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत@maharajganjpol https://t.co/Mb1lQAlPJV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 25, 2026





















