महराजगंज: काल बनी सड़क किनारे खड़ी धान लदी ट्राली, सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पनियरा-कैंपियरगंज मार्ग पर मंगलवार शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पनियरा-कैंपियरगंज मार्ग पर मंगलवार शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ। ग्राम पंचायत डिंगुरी स्थित एक बागीचे के पास सड़क किनारे खड़ी धान लदी ट्राली से बाइक की भीषण भिड़ंत हो गई, जिसमें दो युवकों की जान चली गई। अंधेरे और ट्राली पर किसी भी प्रकार के संकेतक (Reflector) न होने के कारण यह हादसा हुआ।

भीषण टक्कर और अफरा-तफरी

मृतकों की पहचान करमहिया निवासी धर्मेंद्र सिंह (40) और फरेंदा निवासी सनी शर्मा (28) के रूप में हुई है। सनी वर्तमान में अपने ननिहाल बसडीला में रहकर करमहिया तिराहे पर सैलून चलाते थे, जबकि धर्मेंद्र किराने की दुकान के संचालक थे। दोनों अपनी बाइक से मजूरी की ओर जा रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़ी ट्राली से उनकी सीधी टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों का पीएचसी पनियरा पर भारी जमावड़ा लग गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

धर्मेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी संगीता, 15 वर्षीय बेटी और 12 वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं।

सनी शर्मा: परिवार के बड़े पुत्र थे। उनके पीछे पत्नी तनू और दो मासूम बच्चे (5 वर्ष और 1.5 वर्ष) हैं।

पुलिस की कार्रवाई और ग्रामीणों में आक्रोश

थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क किनारे बिना संकेतक के वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की ढिलाई के कारण आए दिन ऐसे ‘खड़े वाहन’ मासूमों की जान ले रहे हैं।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.