महराजगंज
महराजगंज जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के अंतर्गत नारी सुरक्षा और स्वावलंबन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के अंतर्गत नारी सुरक्षा और स्वावलंबन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। महिला उपनिरीक्षक अंकिता गोंड और महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र के स्कूलों, कॉलेजों, ऑटो स्टैंड और प्रमुख मंदिरों के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया।
हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
अभियान के दौरान बालिकाओं और महिलाओं को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए महिला पावर लाइन 1090, पुलिस सहायता 112, वूमेन हेल्पलाइन 181 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया। टीम ने बालिकाओं को प्रोत्साहित किया कि वे किसी भी विषम परिस्थिति में डरे नहीं, बल्कि इन नंबरों का उपयोग कर तत्काल सहायता प्राप्त करें।
सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार
सुरक्षा के साथ-साथ टीम ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी आवाज उठाई। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’ जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और पॉस्को एक्ट (POCSO Act) के प्रावधानों के प्रति सचेत किया गया।
जौनपुर: पत्नी और भाई के संबंधों से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, वीडियो वायरलhttps://t.co/9h2zerQ2cC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 25, 2026





















