महराजगंज: जिलाधिकारी ने कसी कमर, सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।


महराजगंज जनपद के सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक में डीएम ने सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने का निर्देश दिया।

ब्लैक स्पॉट और साइनेज पर जोर

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग (PWD) को निर्देशित किया कि मुख्य मार्गों पर तत्काल मानक के अनुरूप साइनेज और संकेतक बोर्ड लगाए जाएं। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता आर.के. मिश्रा ने अवगत कराया कि जनपद के 11 चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर रिफ्लेक्टिव टेप, रिपीटेड बार और साइनेज लगाकर उन्हें सुरक्षित किया जा चुका है।

अवैध और अनफिट वाहनों पर होगी कार्रवाई

डीएम ने एआरटीओ मनोज सिंह को स्पष्ट निर्देश दिए कि वाहनों की फिटनेस जांच में कोई कोताही न बरती जाए। मानक के विपरीत पाए जाने वाले वाहनों को तत्काल सीज करने की कार्रवाई की जाए। साथ ही, महराजगंज-गोरखपुर मार्ग पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध करने और सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों की कटाई सुनिश्चित करने को कहा गया ताकि ‘विजिबिलिटी’ बनी रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.