महराजगंज
महराजगंज जनपद के चौक-निचलौल मार्ग पर पड़री कला के पास मंगलवार को एक वैवाहिक बग्घी सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के चौक-निचलौल मार्ग पर पड़री कला के पास मंगलवार को एक वैवाहिक बग्घी सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे के वक्त बग्घी निचलौल से महराजगंज एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बग्घी को एक पिकअप वाहन से रस्सी के सहारे खींचकर ले जाया जा रहा था, तभी अचानक रस्सी टूट गई और बग्घी अनियंत्रित होकर पलट गई।
गनीमत रही कि बग्घी पर सवार लोगों को केवल मामूली चोटें आईं। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुँचकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों में इस स्थान को लेकर गहरा आक्रोश है, क्योंकि पिछले दो महीनों में यहाँ यह छठी दुर्घटना है।
बढ़ते हादसों को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल बैरियर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है। मामले पर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि यातायात विभाग को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है और जल्द ही दुर्घटना संभावित स्थल पर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे।
जौनपुर: पत्नी और भाई के संबंधों से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, वीडियो वायरलhttps://t.co/9h2zerQ2cC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 25, 2026





















