जौनपुर
जौनपुर जनपद के मुझगवा खुर्द गांव में एक युवक ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना के अगले दिन मृतक के मोबाइल से तीन सनसनीखेज वीडियो सामने आए हैं, जिन्होंने मामले में नया मोड़ दे दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के मुझगवा खुर्द गांव में एक युवक ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना के अगले दिन मृतक के मोबाइल से तीन सनसनीखेज वीडियो सामने आए हैं, जिन्होंने मामले में नया मोड़ दे दिया है।
वीडियो में युवक ने अपनी पत्नी और सगे भाई के बीच अवैध संबंधों का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक के अनुसार, पिछले सात-आठ महीनों से विरोध करने पर उसकी पत्नी, भाई और स्वयं उसका बेटा मिलकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे और उस पर जानलेवा हमले भी किए गए थे। एक पुराने वीडियो में वह अपने कंधे पर चोट के निशान दिखाते हुए आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की गुहार लगा रहा है।
पुलिस ने इन वीडियो साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच का दायरा बढ़ा दिया है। जलालपुर पुलिस अब आत्महत्या के उकसावे और प्रताड़ना के आधार पर मामले की नए सिरे से तफ्तीश कर रही है।
महराजगंज: न्याय के लिए भटक रहा है सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का परिवार@Uppolice @maharajganjpol @DmMaharajganj https://t.co/2Ka0DLwvd2
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 24, 2026





















