सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी होली, रमजान और ईद के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी होली, रमजान और ईद के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीआईजी (बस्ती परिक्षेत्र) संजीव त्यागी ने की, जिसमें जिले के आला अधिकारी और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए।

पुरानी परंपराओं का हो पालन, मानक में बजें डीजे
डीआईजी संजीव त्यागी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी त्योहार पुरानी परंपराओं के अनुसार ही मनाए जाएं। किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने ध्वनि विस्तारक यंत्रों (डीजे) को निर्धारित मानकों के अनुरूप बजाने की अपील की और कहा कि पीस कमेटी के सदस्य छोटी से छोटी समस्या की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

हुड़दंगियों और शराब की बिक्री पर लगाम
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सख्त लहजे में कहा कि रंग खेलने के लिए किसी को मजबूर न किया जाए। हुड़दंग, छेड़छाड़ और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि:
होली के दिन शराब की दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी।
नगर पालिका और पंचायतें सफाई की विशेष व्यवस्था करेंगी।
त्योहारों के दौरान विद्युत आपूर्ति निर्बाध रखी जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था और जुलूसों की निगरानी
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि होली जुलूस वाले रूटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। डीआईजी ने आयोजकों और पुलिस कर्मियों को सुरक्षा उपकरणों के साथ मुस्तैद रहने को कहा।
बैठक के अंत में अधिकारियों ने जनपदवासियों को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी, सभी उपजिलाधिकारी, थानाध्यक्ष और विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु व पीस कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।
महराजगंज: न्याय के लिए भटक रहा है सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का परिवार@Uppolice @maharajganjpol @DmMaharajganj https://t.co/2Ka0DLwvd2
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 24, 2026













