डिबाई: शांति समिति की बैठक में बोले सीओ— ‘आपसी सौहार्द से मनाएं त्योहार, हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के आगामी होली और नमाज के दृष्टिगत डिबाई कोतवाली प्रांगण में क्षेत्राधिकारी (सीओ) मधुप कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के आगामी होली और नमाज के दृष्टिगत डिबाई कोतवाली प्रांगण में क्षेत्राधिकारी (सीओ) मधुप कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में पुलिस प्रशासन, स्थानीय व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों ने शिरकत कर त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की रूपरेखा तैयार की।

सौहार्द और सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश

बैठक को संबोधित करते हुए सीओ मधुप कुमार सिंह ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम का संदेश देते हैं, इसलिए सभी नागरिक एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नमाज के समय मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इस दौरान रंग, गुलाल या पानी उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

पुलिस प्रशासन की मुख्य चेतावनी

हुड़दंग पर रोक: किसी भी प्रकार की जबरदस्ती या आपत्तिजनक व्यवहार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

सोशल मीडिया पर नजर: भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी।

मानकों का पालन: डीजे शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में बजेंगे और होलिका दहन केवल चिन्हित स्थानों पर ही होगा।

सुरक्षा व्यवस्था

कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने व्यापारियों से सीसीटीवी सक्रिय रखने और संदिग्धों की सूचना तुरंत देने की अपील की। चौकी इंचार्ज विशाल प्रताप सिंह ने आश्वासन दिया कि संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। बैठक का समापन भाईचारे के साथ पर्व मनाने के संकल्प के साथ हुआ।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.