सिकंदराबाद सार्वजनिक चौक पर गंदगी का अंबार, मोहल्लेवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद।नगर के मोहल्ला मिर्दवाड़ा और खारी कुआं स्थित सार्वजनिक चौक में फैली गंदगी और बदहाली से आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद।नगर के मोहल्ला मिर्दवाड़ा और खारी कुआं स्थित सार्वजनिक चौक में फैली गंदगी और बदहाली से आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने निर्माणाधीन पुलिस चौकी के पीछे डाले जा रहे कूड़े को तत्काल हटवाने की मांग की है।

बीमारियों और हादसों का डर

मोहल्लेवासियों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी अन्य इलाकों का कूड़ा भी इसी रास्ते पर फेंक देते हैं। इस गंदगी के कारण यहाँ आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है, जो राहगीरों और बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने चिंता जताई कि जमा कूड़े से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वार्ड-22 के सभासद आसिफ गाजी ने बताया कि पूर्व में की गई शिकायतों पर अब तक कोई ठोस संज्ञान नहीं लिया गया है।

जल्द कार्रवाई का मिला आश्वासन

एसडीएम की अनुपस्थिति में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी शिवराज सिंह ने ज्ञापन स्वीकार किया। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि कूड़े की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा और नियमित सफाई सुनिश्चित होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में इस्लाम, फारुख, यामीन और सरफराज सहित दर्जनों नागरिक शामिल रहे।

 

Voice Of News24