ठूठीबारी: दीपदान से आलोकित हुआ विष्णु महायज्ञ, श्रद्धा के दीपों से जगमग हुआ पंडाल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा सड़कहवाँ में आयोजित ‘श्री श्री 108 श्री विष्णु महायज्ञ’ के सातवें दिन पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा सड़कहवाँ में आयोजित ‘श्री श्री 108 श्री विष्णु महायज्ञ’ के सातवें दिन पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। सायंकाल के समय आयोजित भव्य दीपदान कार्यक्रम ने यज्ञस्थल को अलौकिक आभा से भर दिया।

जैसे ही संध्या आरती का समय हुआ, यज्ञ मंडप और पूरा पंडाल हजारों दीपों की रोशनी से जगमग हो उठा। इस कार्यक्रम में स्थानीय कन्याओं और महिलाओं ने अत्यंत उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में सजे दीपों और मुख पर भगवान विष्णु के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा की, जिससे पूरा वातावरण ‘जय श्री हरि’ की ध्वनि से गूंज उठा।

यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि दीपदान का शास्त्रोक्त महत्व है और इससे क्षेत्र में शांति व सुख-समृद्धि का संचार होता है। इस अवसर पर भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर अपनी आस्था प्रकट की और महायज्ञ की पूर्णाहुति की ओर बढ़ते सोपानों का पुण्य लाभ अर्जित किया।

Voice Of News24