बागपत: SPEL प्रोग्राम के तहत छात्र-छात्राओं ने जाना पुलिसिंग का गुर, कोतवाली का किया भ्रमण

बागपत

बागपत जनपद के स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम (SPEL) के अंतर्गत पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को थाना कोतवाली बागपत का शैक्षिक भ्रमण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बागपत जनपद के स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम के अंतर्गत पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को थाना कोतवाली बागपत का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से रूबरू होने का अवसर मिला।

भ्रमण के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात ने छात्रों को थाना परिसर की विभिन्न इकाइयों का अवलोकन कराया। उन्होंने विस्तार से बताया कि पुलिस में अभिलेख संधारण कैसे किया जाता है और जनशिकायत दर्ज करने की क्या प्रक्रिया है। विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन के महत्व और समाज के प्रति पुलिस की जिम्मेदारियों के बारे में भी जागरूक किया गया।

छात्रों ने पुलिस थानों की आंतरिक व्यवस्था को निकट से देखा और अपने मन में उठने वाली जिज्ञासाओं व प्रश्नों के उत्तर अधिकारियों से प्राप्त किए। इस शैक्षणिक अनुभव से विद्यार्थियों को न केवल पुलिसिंग की पेचीदगियों को समझने में मदद मिली, बल्कि कानून के प्रति उनके ज्ञान में भी वृद्धि हुई।

 

Voice Of News24