बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली में आज कृषि विभाग द्वारा विशेष फार्मर रजिस्ट्री अभियान चलाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली में आज कृषि विभाग द्वारा विशेष फार्मर रजिस्ट्री अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों का डिजिटल पंजीकरण कर उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना और कृषि कार्यों में पारदर्शिता लाना है।
अभियान के दौरान ब्लॉक से आई कृषि विभाग की टीम ने किसानों के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की। इस कार्य में मुख्य विभाग के प्रतिनिधि खेमपाल सिंह (ATM) ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया, जबकि जन सेवा केंद्र संचालक सतीश चंद ने पंजीकरण प्रविष्टि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
किसानों में उत्साह का माहौल
कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य व्यक्तियों सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
कुलदीप शर्मा (गुरुजी)
पदम सिंह (प्रधान जी)
योगेश शर्मा, प्रभात कुमार और जितेंद्र कुमार
किसानों ने इस पहल का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया। ग्रामीणों का मानना है कि फार्मर रजिस्ट्री होने से अब उन्हें खाद, बीज और अन्य सरकारी अनुदान प्राप्त करने में सुविधा होगी। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह डिजिटल डेटाबेस भविष्य में किसानों के लिए ‘वन-स्टॉप सॉल्यूशन’ की तरह काम करेगा।
महराजगंज: तिलक समारोह से लौट रहे लोगों की कार पलटी; पुरैना खंडी चौराहे पर मची अफरा-तफरी, 7 बाल-बाल बचेhttps://t.co/GYTGmBtcIe
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 23, 2026





















