भारतीय किसान मजदूर सिंघानिया ने खोला बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा, थाने में दी तहरीर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसानों के कथित शोषण और अभद्र व्यवहार के विरोध में आज ‘भारतीय किसान मजदूर सिंघानिया’ यूनियन ने कड़ा रुख अपनाया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसानों के कथित शोषण और अभद्र व्यवहार के विरोध में आज ‘भारतीय किसान मजदूर सिंघानिया’ यूनियन ने कड़ा रुख अपनाया है। यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गुलावठी थाने पहुंचकर जेई (JE) और लाइनमैन के खिलाफ लिखित प्रार्थना पत्र देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

यूनियन का आरोप है कि बिजली विभाग के जेई और लाइनमैन क्षेत्र के किसानों को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि विभाग के कर्मचारी किसानों के घरों की जबरन वीडियोग्राफी कर उन्हें डराते-धमकाते हैं और फिर अवैध वसूली का दबाव बनाते हैं। विरोध करने पर किसानों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है।

यूनियन के पदाधिकारियों ने थाना गुलावठी के साथ-साथ अधिशासी अभियंता बुलंदशहर को भी इस उत्पीड़न से अवगत कराया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शोषण और अवैध वसूली पर लगाम नहीं लगी, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा। पुलिस ने प्रार्थना पत्र स्वीकार कर मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

 

 

Voice Of News24