बलिया
बलिया उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सोमवार को ‘वन स्टॉप सेंटर’ बलिया में महिला अधिकारों पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सोमवार को ‘वन स्टॉप सेंटर’ बलिया में महिला अधिकारों पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश श्री अनिल कुमार झा के आदेश पर सचिव संजय कुमार गोंड की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

शिविर को संबोधित करते हुए सचिव संजय कुमार गोंड ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न और पॉक्सो एक्ट (2012) के कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जोर दिया कि महिलाएं किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के विरुद्ध बिना किसी भय के अपनी आवाज उठाएं। उन्होंने नालसा के एलएसएमएस पोर्टल और टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में बताते हुए कहा कि घर बैठे विधिक सहायता प्राप्त की जा सकती है। शिविर में उपस्थित पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना गया और मौके पर ही उनके समाधान के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर केंद्र प्रशासक श्रीमती प्रिया, पूजा सिंह और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
महराजगंज: तिलक समारोह से लौट रहे लोगों की कार पलटी; पुरैना खंडी चौराहे पर मची अफरा-तफरी, 7 बाल-बाल बचेhttps://t.co/GYTGmBtcIe
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 23, 2026




















