सुरक्षा व्यवस्था का जायजा: क्षेत्राधिकारी बाँसी ने जोगिया उदयपुर में किया पैदल गश्त

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी त्योहारों—होली, रमजान माह और ईद-उल-फितर—को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु सिद्धार्थनगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी त्योहारों—होली, रमजान माह और ईद-उल-फितर—को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु सिद्धार्थनगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में आज क्षेत्राधिकारी बाँसी, रोहणी यादव ने थाना क्षेत्र जोगिया उदयपुर के मुख्य मार्गों और संवेदनशील इलाकों में सघन पैदल गश्त की।

गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु गहन चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और आमजन से सीधा संवाद करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी जांच की गई। पुलिस के इस कदम का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना और नागरिकों में शांति एवं सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करना रहा।

 

 

Voice Of News24